ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी
दुर्ग

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से अंडरब्रिज क्षतिग्रस्त, वाहनों की लगी लंबी कतार

दुर्ग | दुर्ग के रायपुर नाका अंडर ब्रिज पर शनिवार की सुबह ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। ट्रक अनियंत्रित होकर ब्रिज में लगे लोहे के खंबे से टकरा गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और ब्रिज का एक हिस्सा भी टूट गया। इस दुर्घटना में लोहे का खंभा भी गिर गया, जबकि ट्रक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद ब्रिज के आसपास यातायात पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया, और देखते ही देखते सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा लग गया। इस स्थिति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए रेलवे क्रॉसिंग से अपने वाहनों को पार करने लगे थे।

मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात को व्यवस्थित किया। पुलिस ने बताया कि ट्रक दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया, जिससे वाहनों का आवागमन सामान्य हो पाया।

हालांकि, इस हादसे के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात को जल्द ही बहाल कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button