ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

चाकू की नोक पर 80,000 रुपए की लूट करने वाले तीन अपचारी बालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग में पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चाकू की नोक पर 80,000 रुपए की लूट करने वाले तीन अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लव कुमार जांगड़े, निवासी जय राम नगर, जिला बिलासपुर का रहने वाला है। 27 मार्च को उसने ओएलएक्स ऐप पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन देखा और फिर बेचने वाले व्यक्ति से मैसेज के माध्यम से संपर्क किया।

 80,000 रुपए में गाड़ी का सौदा तय हुआ था। 28 मार्च को वह गाड़ी खरीदने के लिए बिलासपुर से ट्रेन से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचा और आरोपी से पूर्व में तय किए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया और एक मोटरसाइकिल से उसे लेने के लिए आया, जिसका नाम उज्ज्वल बताया गया था।

आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर लेकर नहर किनारे स्थित एक पान ठेले पर रुका, जहाँ दो अज्ञात लड़के मुंह में रुमाल बांधकर आए और हाथ में चाकू रखते हुए प्रार्थी को धमकाया। एक ने प्रार्थी के गले में और दूसरे ने पेट पर चाकू टिका दिया और पैसे निकालने की धमकी दी। प्रार्थी ने पैसा देने से इनकार किया तो आरोपियों ने जबरन उसकी जेब से 80,000 रुपए निकाल लिए और फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के निर्देश पर मोहन नगर थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो अब पुलिस की हिरासत में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button