ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में 90 आवेदनों पर एडीएम, जिपं सीईओ और एसडीएम ने ली जनसुनवाई

बालाघाट। मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीना ने वारासिवनी, लालबर्रा और किरनापुर तहसील के ग्रामीण आवेदकों से मिले अतिक्रमण हटाने और बेदखली के आदेशों की अनुपालन की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इन तहसीलों के ग्रामीणों ने तहसीलदारों के आदेशों का सही तरीके से पालन न होने का आरोप लगाया था।

लालबर्रा तहसील में रिकार्ड दुरुस्ती आदेश पर अमल न होने पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान
लालबर्रा तहसील के मोहगांव में दिसंबर माह में तहसीलदार द्वारा रिकार्ड दुरुस्ती का आदेश दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इस पर कलेक्टर मृणाल मीना ने एसडीएम से इस मामले सहित अन्य मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

वारासिवनी नायब तहसीलदार का अतिक्रमण हटाने में ढिलाई पर नाराजगी
वारासिवनी में नायब तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए तीन महीने पहले 8 लोगों के खिलाफ आदेश दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। कलेक्टर मीना ने तहसीलदार से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन पटवारियों और एक आरआई का दल बनाया गया है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तीन महीने में दल बनाना कोई उपलब्धि नहीं है।

पीएम आवास की दूसरी किश्त की समस्या पर कलेक्टर ने दिया दिशा-निर्देश
कटंगी के एक आवेदक ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किश्त तो मिल चुकी है, लेकिन दूसरी किश्त अब तक नहीं मिली है। इसके साथ ही सीएमओ को दस्तावेज भी नहीं सौंपे गए थे। कलेक्टर मीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए
कलेक्टर मीना की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में एडीएम जीएस धुर्वे, जिपं सीईओ अभिषेक सराफ और एसडीएम गोपाल सोनी ने भी भाग लिया और विभागों से संबंधित जानकारियां लीं। इस जनसुनवाई में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि से संबंधित कई मुद्दे, सरकारी योजनाओं की लाभार्थी सूची में नाम जुड़वाने, और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।

कलेक्टर मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी मामलों का निवारण शीघ्र किया जाए और कोई भी मामला लम्बित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button