ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

थाना प्रभारी पुरानी भिलाई की कार्रवाई में अवैध जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार, 6.86 लाख रुपये की जुआ सामग्री बरामद

भिलाई। बुधवार को थाना प्रभारी पुरानी भिलाई को टाउन पेट्रेलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ग्राम रिंगनी नाला के पास कुछ बाहरी लोग अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर रेड कार्यवाही:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद एडीएस (शहर) भिलाई सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल, और क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में एसीसीयू टीम और थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की, जिससे अवैध जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों से जब्त की गईं भारी रकम और जुआ सामग्री:
जुआ खेल रहे आरोपियों से पुलिस ने 2,21,000 रुपये नगद, 5 बंडल 52 पत्ती ताश, 11 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.55 लाख रुपये), एक माइक (कीमत 10,000 रुपये), और एक मोटरसाइकिल (कीमत 3 लाख रुपये) सहित कुल 6.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त की।

जुआं खेलने और शूटर की भूमिका में आरोपी:
पूछताछ में सामने आया कि निर्मल भारती और पंकज रात्रे जुआं खेलने के लिए प्रत्येक जुआड़ियों से 500 रुपये लेकर उनसे जुआं खेलवाते थे। इसके अलावा, जुआं के दौरान नाल (पंजा) लगाना और ब्याज पर पैसे देना भी इनकी आदत थी। साथ ही निखिल भारती, मानस, साहिल, आर्यन, गुलशन, और दुर्गेश जैसे अन्य आरोपी जुआ खेलने के दौरान शूटर की भूमिका में थे। इन शूटरों को पुलिस की कार्रवाई की सूचना देने का काम सौंपा गया था, और पुलिस को आते देख ये आरोपी मोटरसाइकिल से भाग गए।

अग्रिम कार्यवाही जारी:
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और छोटे संगठित अपराध बीएनएस की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त कार्यवाही की जा रही है और उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह कार्यवाही पुलिस की सतर्कता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई का उदाहरण है, जो जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button