ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR
दुर्ग

“कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने केंद्रीय जेल दुर्ग में उल्लास साक्षरता केंद्र का किया शुभारंभ”

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नव नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय जेल दुर्ग में महिला एवं पुरुष कैदियों के लिए पृथक पृथक दो उल्लास साक्षरता केंद्र का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरुद्ध आसाक्षर कैदियों को न केवल पढ़ना लिखना और अंकगणित की समझ के कौशल को विकसित करना है अपितु आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करना और जीवन कौशल की समझ को समृद्ध करना है।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा की इस यात्रा में निकलने वाला प्रत्येक शिक्षार्थी न केवल पढ़ना लिखना सिखता है बल्कि अपने अंदर एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होता है और हमारे अच्छे विचार हमें सपनों के एक कदम करीब लाते है।

कार्यक्रम के अंत में जेल में निरुद्ध असाक्षर कैदियों को कलेक्टर सुश्री चौधरी ने पठन सामग्री वितरित कर उल्लास नवभारत साक्षरता का शपथ दिलाया।

इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मनीष संभाकर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तम, सहायक संचालक अमित घोष एवं संजय वर्मा, उप जेल अधीक्षक श्याम ठाकुर, जेल शिक्षक अतुल मिश्र, राज किशोरी तिग्गा, प्रहरी ललित साहू और राजेश साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button