ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

कल से शुरू होगा पंजीयन, 10 किमी दौड़ेंगे पुरुष, 8 किमी दौड़ेंगी महिलाएं, जीतेंगे 5 लाख का ईनाम”

भिलाई । डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा बुधवार 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर राज्य स्तरीय रोड रेस का आयोजन सेक्टर-9 हास्पीटल के सामने सुबह 8 बजे से किया जा रहा है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के तीन आयु वर्ग के धावक हजारों की संख्या में मौजूद भिलाइयंस को अपनी तेज धावक क्षमता का जौहर दिखाते हुए विजेता का गौरव हासिल करेंगे।

एसोसिएशन के सचिव जी रवि राजा ने बताया कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा आयोजन कराया जा रहा है जिसमें दूररस्थ जिले से आने वाले धावकों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 में की गई है। इस राज्य स्तरीय आयोजन से जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाएं सामने आएंगी और रोड रेस से उनका उत्साहवर्धन भी होगा। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में विभाजित की गई है। 12 वर्ष से 16 वर्ष तक, 16 वर्ष से ऊपर एवं 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से ऊपर तीनों वर्ग में महिला-पुरूष अलग-अलग भागीदारी निभाते हुए अपनी फास्ट रेस केपिसीटी से निर्धारित टारगेट पूरा कर विजेता बनेंगे। तीनों वर्ग में से केवल दुर्ग जिला अंतर्गत पढ़ने वाले 12 से 16 वर्ष तक के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए रेस में पंजीयन नि:शुल्क होगा जबकि 16 वर्ष से ऊपर आयु के आलावा सभी स्टूडेंट्स, बाहरी जिलों से आए हर वर्ग के प्रतिभागी के लिए पंजीयन शुल्क 200/- रूपये होगा। पंजीयन कल सुबह से महाराणा प्रताप भवन में दिन भर तथा 25 दिसंबर को स्पॉट पर सुबह 8 बजे तक करवाने वाले प्रतिभागी ही रेस में हिस्सा ले सकेंगे।

श्री राजा ने बताया कि दूर से सैकड़ों प्रतिभागी आ रहे हैं इसलिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में कुल 5 लाख तक की ईनाम राशि जीतने का समान अवसर प्रतिभागियों को उनकी आयु वर्ग में मिल सकेगा। प्रतियोगिता के 10 किमी 18 वर्ष से ऊपर पुरूष वर्ग में 1 हजार से 51 हजार तक प्रथम 30 विजेता, महिला वर्ग 8 किमी रेस 18 वर्ष से ऊपर प्रथम 30 विजेताओं को एक हजार से 31 हजार तक कैश, 18 वर्ष से कम बालक बालिका रेस 5 किमी में प्रथम 30 विजेताओं को 500 से लेकर 21 हजार तक कैश, दुर्ग जिला स्कूल बालक बालिका 16 वर्ष से कम 2 किमी की रेस में प्रथम 30 विजेता को 500 रूपये से लेकर 11 हजार रूपये तक कैश पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता और जिले के एथलीट एवं टेक्नीकल ऑफिसियल्स को भी सम्मानित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button