ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात सड़क सुरक्षा माह : पुलिस–PWD–NHAI के बीच समन्वय बैठक सम्पन्न

दुर्ग  : यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) / राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सु ऋचा मिश्रा, कार्यपालन अभियंता  गोविंद अहिरवार, एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग  आर.डी. बनजीर, उप अभियंता  जयंत वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए अहम निर्णय

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सहमति बनी—

  • सर्विस लेन एवं मुख्य मार्ग के बीच होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु क्रैश बैरियर लगाए जाने पर विचार।
  • वाहन चालकों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रमुख स्थलों पर जागरूकता एवं सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश।
  • सड़क मरम्मत कार्य के दौरान नेहरू नगर चौक को अस्थायी रूप से बंद रखने के लिए आवश्यक विभागीय समन्वय पर चर्चा।
  • ओवरब्रिज से उतरते समय जंक्शन को स्पष्ट दर्शाने के लिए लाल रंग की रोड मार्किंग किए जाने पर सहमति।
  • कोसा नाला क्षेत्र में स्थित मिडिल कट को बंद कर यातायात को अधिक सुरक्षित बनाने का प्रस्ताव।
  • सिरसा गेट, रॉयल खालसा एवं खुर्सीपार क्षेत्र में कंक्रीट ब्लॉक लगाए जाने पर चर्चा, जिससे भारी
  • वाहनों का सर्विस लेन में प्रवेश रोका जा सके।
  • नेहरू नगर से सुपेला तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण हेतु योजना तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजे जाने की जानकारी।

आपसी समन्वय से होंगे कार्य

बैठक में सभी विभागों ने आपसी समन्वय एवं सहयोग से चरणबद्ध तरीके से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे आम नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्मृति-स्वरूप कैलेंडर भी वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button