ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में नाइजीरियन बंदी की खुदकुशी : टॉवेल का धागा निकालकर मोटी रस्सी बनाई, ली जान

रायपुर । रायपुर सेंट्रल जेल में एक नाइजीरियन बंदी पेट्रिक यूबीके बाओको ने टॉवेल का धागा निकालकर मोटी रस्सी बनाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना मंगलवार दोपहर साढ़े 12 से एक बजे के बीच हुई थी। बंदी को 10 नंबर सेल में रखा गया था और चार माह पूर्व स्पेशल सेल में शिफ्ट किया गया था।

जेल सुपरिंटेंडेंट अमित शांडिल्य ने बताया कि बंदी के खुदकुशी करने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंदी मेडिकल डाइट पर था और उसे भोजन में दूध, प्रोटीन पावडर के साथ अंडे दिए जा रहे थे।

इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने मुख्य प्रहरी चिंतानी लाल को निलंबित कर दिया है। जेल में कुल 24 सेल बने हुए हैं और एक जेल प्रहरी पर चार सेल की निगरानी करने की जिम्मेदारी रहती है। जेल प्रहरियों की ड्यूटी चार शिफ्ट में लगाई जाती है।

बंदी के साथियों को जमानत मिलने के बाद डिप्रेशन में था ड्रग सप्लाई करने के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पेट्रिक यूबीके बाओको को छोड़ उसके अन्य साथियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से नाइजीरियन बंदी के डिप्रेशन में आने की बात कही जा रही है।

नाइजीरियन बंदी अपने साथियों को जमानत मिलने के बाद अपने सेल में अपने आप नाइजीरियन भाषा में बड़बड़ाने लगता था, जिसे सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी समझ नहीं पाते थे। खुदकुशी करने वाले बंदी के रात में सोते समय नींद से जागकर बड़बड़ाने की बात सामने आ रही है।

जेल प्रहरियों की लापरवाही के कारण हुई घटना जेल में कुल 24 सेल बने हुए हैं और एक जेल प्रहरी पर चार सेल की निगरानी करने की जिम्मेदारी रहती है। जेल प्रहरियों की ड्यूटी चार शिफ्ट में लगाई जाती है। इसके बावजूद जेल प्रहरियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। जेल प्रशासन ने मुख्य प्रहरी चिंतानी लाल को निलंबित कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button