ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

अमलेश्वर में महिला कमांडो सम्मेलन आयोजित, 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

दुर्ग। अमलेश्वर थाना परिसर में बुधवार को महिला कमांडो सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 125 महिला कमांडो ने भाग लिया और महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला सेनानी नगर सेना एवं आपदा मोचन बल के अधिकारी नागेंद्र सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सम्मेलन के दौरान महिला कमांडो को ‘ऑपरेशन विश्वास’ और ‘पुलिस जन मित्र’ अभियान के तहत नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा तथा सामाजिक अपराधों की रोकथाम में पुलिस के सहयोग की भूमिका के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए साइबर ठगी की शिकायत के लिए डायल 1930 तथा नशे से संबंधित सूचना और कार्रवाई के लिए डायल 1933 के महत्व से अवगत कराया गया।

मुख्य अतिथि शमशाद बेगम ने महिला कमांडो की जिम्मेदारियों और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को हर स्तर पर पुलिस का सहयोग करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नगर सेना की आपदा मोचन बल टीम ने महिलाओं को जीवन रक्षक प्रशिक्षण भी दिया। इसमें डूबते व्यक्ति को बचाने के उपाय, गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।

यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशा मुक्त समाज के निर्माण और महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में महिला कमांडो को टॉर्च, सीटी, टोपी और डंडा प्रदान कर उन्हें सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button