ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ग्राम पंडरी में घर-घर पहुंचा नल का जल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जल जीवन मिशन के सात वर्ष पूरे होने के साथ ही देशभर में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विकासखंड मरवाही स्थित ग्राम पंडरी इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है। यहाँ जल जीवन मिशन ने केवल घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का कार्य नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में सुख, सुविधा और सम्मान का नया अध्याय जोड़ा है।

एक समय था जब ग्राम पंडरी की महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन पानी की व्यवस्था के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। सुबह का बड़ा हिस्सा पानी लाने में व्यतीत हो जाता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं के अन्य कार्य प्रभावित होते थे। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध होने से ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सीधे उनके घरों में मिल रहा है।

ग्राम की शीला केवट सहित अनेक महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें पानी के लिए घंटों इंतजार या दूर-दराज के जलस्रोतों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बचा हुआ समय अब परिवार, बच्चों की शिक्षा और आजीविका संबंधी गतिविधियों में लगाया जा रहा है। जल जीवन मिशन का प्रभाव केवल पानी की उपलब्धता तक सीमित नहीं है। स्वच्छ पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को विशेष लाभ मिला है। साथ ही, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

ग्राम पंडरी आज इस बात का प्रमाण है कि जब योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी साथ-साथ चलती है, तो ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। गाँव के घरों में बहता स्वच्छ जल केवल सुविधा का प्रतीक नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समग्र विकास की नई पहचान बन चुका है।

जल जीवन मिशन ने ग्राम पंडरी में विकास की ऐसी धारा प्रवाहित की है, जिसने ग्रामीणों के जीवन को आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया है। घर के आंगन में बहती स्वच्छ जलधारा और ग्रामीणों के चेहरों पर दिखती संतुष्टि की मुस्कान इस मिशन की सफलता की सबसे बड़ी कहानी कहती है। यही जल जीवन मिशन के सात वर्षों की वास्तविक उपलब्धि है, जिसने गाँवों में खुशहाली और विकास का नया अध्याय लिखा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button