ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

मोटर सायकिल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने मोटर सायकिल चोरी कर उसे बेचने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई मोटर सायकिल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ऐसे हुआ खुलासा

प्रार्थी मयंक साहू, निवासी कैम्प-02 भिलाई ने 4 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर सायकिल सीडी डिलक्स (क्रमांक CG 07 LD 9370) सेक्टर-01 स्थित अम्बेडकर गार्डन के बाहर से चोरी हो गई है। मामले में थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाश की और परसबोड़, जिला बेमेतरा निवासी कुंभकरण के पास से चोरी की मोटर सायकिल बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि वाहन को आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर और उसके साथियों ने चोरी कर बेचा था।

संगठित तरीके से करते थे चोरी

जांच में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से मोटर सायकिल चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे। प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी सतपाल की मृत्यु हो चुकी है। शेष आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर (26 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, जामुल एवं बलवीर कौर (23 वर्ष), निवासी वृंदा नगर, कैम्प-01 भिलाई को 12 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

जप्त सामग्री

  • मोटर सायकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 07 LD 9370

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक जय नारायण यादव एवं आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button