ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग को विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से मिली 2.27 करोड़ की सौगात

दुर्ग। दुर्ग की जनता को फिर एक सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिली है।

अब शहर के 5 स्थान पर डोमशेड लगेगा। जलप्रदाय को बेहतर बनाने दुर्ग निगम के फिल्टर प्लांट में तकनीकी कार्य कार्य मंजूरी मिली है। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए|

कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अब छत्तीसगढ़ संवर रहा है, चुनाव में दुर्ग की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया तभी विकास कार्य संभव हो रहा है। स्वीकृत राशि से जनता के सुविधाओ का विस्तार किया जायेगा।

मॉर्निंग विजिट एवं जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता ने मुलभुत समस्याओं को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव से मांग किये थे जिसे जिला खनिज एवं न्यास मद से 9 स्थानो पर विभिन्न कार्य के 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्रदान किये है।

वार्ड के नागरिकों ने सामाजिक धार्मिक आयोजन के लिए डोमशेड निर्माण की मांग किये थे जो अब जल्द पूरी हो जाएगी। दादा दादी नाना नानी पार्क में योगाभ्यास के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते है उनके लिए सुंदर सा मैट लगेगा।

पटेल चौक के पास कलेक्टर ऑफिस व जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालय होने से चौक पर ट्रैफिक दबाव रहता है जिसे नियंत्रित करने उपकरण लगेंगे ताकी वाहनों को आने जाने में परेशानी न हो।

विकास कार्य के लिए मिले स्वीकृति से वार्ड 59 साकेत कॉलोनी में 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड आदित्य नगर में 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड 57 रामनगर बघेरा में 10 ₹ लाख से टिन शेड निर्माण, वार्ड 18 मानस वाटिका के पास 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, नाना नानी पार्क में योगा अभ्यास के लिए|

मैट लगाने का कार्य 10₹ लाख, पेयजल आपूर्ति हेतु फिल्टर प्लांट में इनर पैनल व सिविल कार्य 70 ₹ लाख, पटेल चौक में ट्रैफिक सुधार हेतु 98₹ लाख, वार्ड 35 शिवपारा बजरंग नगर में मंच निर्माण हेतु 9 ₹ लाख स्वीकृत हुए है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। विष्णुदेव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button