ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग ; दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में आरोपी वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहे थे, जिससे आमजन में भय का माहौल बन सकता था।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। मामले की जांच थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

घटना स्थल

घटना सुमित बाजार के पास, स्टेशन रोड क्षेत्र, मोहन नगर, दुर्ग में हुई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया। आरोपियों में जयदीप कांडा (36 वर्ष), गगनप्रीत सिंह (37 वर्ष) और पवनदीप सिंह (32 वर्ष) शामिल हैं।

नकली पिस्टल जप्त

घटना में प्रयुक्त एक नकली पिस्टल को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियार या नकली हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का प्रयास न करें। इस प्रकार की गतिविधियां कानूनन अपराध की श्रेणी में आती हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना में दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button