ब्रेकिंग
दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़

अभियान ‘‘पहल’’ के तहत नशा मुक्ति कार्यशाला, युवाओं और अभिभावकों को किया जागरूक

मुंगेली | मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘पहल’’ के तहत कम उम्र के बच्चों और युवाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अवैध सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, गांजा और नाइट्रा से दूर रखना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना था।

कार्यशाला ‘‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’’ के सूत्र पर आधारित थी, जिसका अर्थ है – अंधकार को छोड़कर प्रकाश की ओर बढ़ना। इस कार्यक्रम में युवाओं और उनके अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक  पटेल ने समझाया कि नशे की लत से स्वास्थ्य बिगड़ता है, युवा पढ़ाई और सामाजिक जीवन से दूर हो जाते हैं, छोटे-छोटे अपराधों में संलिप्त हो जाते हैं और भविष्य प्रभावित होता है।

अधिकारियों ने अभिभावकों को भी बच्चों की देखभाल, दोस्तों का चयन, मोबाइल उपयोग और शाम के समय की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई पालक महसूस करता है कि बच्चा या युवा नशे की गिरफ्त में है, तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नशा मुक्ति केंद्र से सहायता ली जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी चेतावनी दी कि जिले में अवैध सुखा नशा का सेवन या व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम अवैध नशा करने वालों पर सतत नजर रखेगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी नशा या मादक पदार्थ की तस्करी की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कार्यशाला में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक सुशील बंछोर और अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button