ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री पर पुलगांव पुलिस की कार्रवाई – 30 पौवा देशी मदिरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग रसमड़ा चौक में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे सलोनी घुमका निवासी ऐमंत साहू अपनी मोटरसाइकिल (CG 07 ZR 3592) से अपने मित्र जुगल किशोर के साथ ए.एस. ग्लोबल फैब्रिकेशन कंपनी, रसमड़ा जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर स्टील प्लांट के सामने स्थित रसमड़ा चौक पर पीछे से आ रही ट्रक (CG 07 BF 3747) के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति छिटककर दूर जा गिरा और उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों द्वारा नीचे व्यक्ति फंसे होने की सूचना दिए जाने के बावजूद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और लगभग 15–20 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे ऐमंत साहू की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल रसमड़ा, दुर्ग स्थित रायपुर स्टील प्लांट के सामने चौक बताया गया है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक दिलीप सोनी (उम्र 50 वर्ष), निवासी लेबर कैंप जामुल, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त ट्रक (कीमत लगभग ₹20 लाख) को भी जप्त कर लिया गया है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सोनी एवं उनकी टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। विशेष रूप से भारी वाहन चालक नियंत्रित गति से वाहन चलाएं और दर्पणों का समुचित उपयोग करें। लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button