ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित ले रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र और संतुलित विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज़ विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है और इसके लिए क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के त्वरित विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी बुनियादी सेवाओं को दूरस्थ गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास कार्यों के समन्वय पर भी गहन मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शांति और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों को साथ लेकर चलना आवश्यक है, ताकि स्थानीय जनता को स्थायी लाभ मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित विभागीय सचिव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बस्तर में संचालित योजनाओं, नई पहल और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय अंचलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे बस्तर के लोगों को विकास की मुख्यधारा में सम्मानजनक भागीदारी मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button