ब्रेकिंग
करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि... लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान जारी बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ...
छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त

बालोद से जमीर खान की रिपोर्ट

बालोद, 29 अक्टूबर 2026। बालोद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा कार से करीब 6.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक देशी पिस्टल बरामद की है। मामले में 25 वर्षीय आरोपी लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू को पकड़ा गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन और कार सहित कुल ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पीछे सफेद रंग की टाटा हेक्सा कार क्रमांक CG 17 KM 4455 में बैठा व्यक्ति हेरोइन और देशी पिस्टल रखे हुए है। सूचना पर ANTF टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली। डैशबोर्ड में पारदर्शी झिल्ली में रखा हेरोइन जैसा मादक पदार्थ और एक देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी हथियार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने करीब 6.40 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.28 लाख, देशी पिस्टल जिसकी कीमत ₹50 हजार, एक आईक्यू कंपनी का मोबाइल फोन और ₹10 लाख अनुमानित कीमत की टाटा हेक्सा कार जब्त की है।

आरोपी लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू, निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेलवे कॉलोनी, राजहरा, थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद के विरुद्ध थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और एसडीओपी विनय साहू के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक बनवाली साहू, चुलेन्द्र कुर्रे, भूपेश साहू और संजय सोनी सहित ANTF बालोद टीम की भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने नागरिकों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button