ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

बीआईटी दुर्ग के ऑडिटोरियम में 11 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा कार्यक्रम

दुर्ग | राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स-एसडीजी) की जिला स्तर पर प्रगति की डाटा आधारित मॉनिटरिंग करने हेतु ’’डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेम वर्क’’ (डिस्ट्रिक्ट इण्डीकेटर फ्रेमवर्क-डीआईएफ) का निर्धारण किया गया है। एसडीजी के आधार पर विभागों के जिलाधिकारियों द्वारा एसडीजी डैशबोर्ड में की गई एन्ट्री के आधार पर प्रतिवर्ष डिस्ट्रिक्ट प्रोगेस रिपोर्ट का प्रकाशन आयोग द्वारा किया जा रहा है।

साथ ही आयोग द्वारा एसडीजी मॉनिटरिंग से संबंधित अधिकारियों के क्षमता निर्माण एवं इस क्षेत्र में हुई नवीन प्रगति से अवगत कराने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में दुर्ग संभाग हेतु 11 मार्च 2025 को जिले के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संभागीय मुख्यालय दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण प्रतिभागी होंगे। जिनमें उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, जिला प्रतिनिधि राज्य निर्वाचन आयोग, कार्यपालन अभियंता छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमि., कार्यपालन अभियंता क्रेडा, जिला कोषालय अधिकारी, डी.एफ.ओ., सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अधिकारी/प्रतिनिधि उच्च शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, गृह विभाग, जिला श्रम अधिकारी, विधि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण

विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, आयुक्त नगर निगम/मुख्य नगर निगम अधिकारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी शामिल है।

सुबह 11.30 बजे राज्य निति आयोग के सदस्य सचिव द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज होगा। 11.35 बजे से 11.40 बजे तक संभागीय मुख्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं संयोजक, जिलास्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति के उद्बोधन का समय होगा।

11.40 बजे से 10.45 बजे तक संभागीय मुख्यालय के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिलास्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति के उद्बोधन का समय होगा। 11.45 बजे से 11.50 बजे तक संभागायुक्त के उद्बोधन पश्चात् 11.50 बजे से 12.00 बजे तक राज्य निति आयोग के उपाध्यक्ष/सदस्य/सदस्य सचिव के उद्बोधन का समय होगा। 12.00 बजे तकनीकी सत्र प्रारम्भ होगा। विभिन्न सत्रों के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ शाम 05 बजे कार्यशाला की समाप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button