ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

शादी से इनकार पर युवती ने प्रेमी के घर में की आत्महत्या, उकसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मल्हार चौकी इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मल्हार क्षेत्र की रहने वाली युवती का ग्राम धनगवां निवासी 33 वर्षीय राजू लहरिया के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातें होती थीं। युवती युवक से शादी करने की बात कर रही थी, लेकिन आरोपी इस विषय को लगातार टालता रहा।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को युवती युवक के घर पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने दोबारा शादी की बात उठाई तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती वहीं रुक गई, जबकि युवक घर छोड़कर चला गया और उसने युवती के फोन कॉल भी उठाना बंद कर दिया।

दो दिन बाद, 26 फरवरी की रात युवती ने आरोपी के माता-पिता के साथ भोजन किया और फिर कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने कमरे के रोशनदान में स्कार्फ बांधकर फांसी लगा ली। अगले दिन सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर युवती फंदे से लटकी हुई मिली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए और मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह छिपा हुआ था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button