ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

बुलेट सवार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, प्रार्थी को आई चोटें

दुर्ग | दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में स्कूटी सवार गुरबीर सिंह भल्ला को बुलेट सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आईं और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 2 भिलाई निवासी गुरबीर सिंह अपनी स्कूटी, जूपिटर (सीजी 07 ए वाई 1707) से रामनगर से सेक्टर 2 भिलाई अपने घर लौट रहे थे।

इस दौरान नूरी मस्जिद के पास सर्विस रोड पर पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही बुलेट (सीजी 04 एन 0706) के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से गुरबीर सिंह के पैर, हाथ, कोहनी और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद बुलेट चालक घटनास्थल से फरार हो गया। गुरबीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुपेला थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button