ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
बिलासपुर

होटल में हाईलेवल जुए का खुलासा, 8 गिरफ्तार

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक होटल के कमरे में सजी जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने छापेमारी में जुआ खेलते हुए 8 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार किए, जिनमें भाजपा नेता और पूर्व छात्र नेता भी शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में जुआ खेलते 8 रसूखदार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की है. आरोपियों के खिलाफ 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि एसपी रजनेश सिंह को होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी. जिस पर सिविल लाइन पुलिस और तारबाहर पुलिस ने देर रात होटल हैवेंस पार्क में जाकर रेड कार्रवाई की और 8 जुआरियों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया.

पुलिस ने जुए के फड़ से 200000 रूपये नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि मनीष पंजवानी नामक युवक द्वारा होटल के रूम को बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया गया था.

जहां भाजपा विधायक के समर्थक और एक पूर्व छात्र नेता, युवा नेता समेत रसूखदार जुआरी जुआ खेल रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में शाहिल मौर्य, ऋषभ शर्मा, सुमित पंजवानी, मनीष पंजवानी, विशाल अचंनतानी, रसीद बक्स, शरद यादव समेत होटल हैवेंस पार्क का मालिक आकाश जीवनानी और होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर मुकेश कुमार निषाद शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button