ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
बिलासपुर

सकियों में छलका दर्द, वीडियो में बयां किया जख्म… फिर कर ली आत्महत्या

बिलासपुर, – न्यायधानी बिलासपुर में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को भावुक कर दिया है। आनंद देवांगन, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी एक युवा, जो हाल ही में शादी कर जीवन की नई शुरुआत कर रहा था, ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह सिर्फ आत्महत्या नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जो प्रेम, टूटे विश्वास और सामाजिक उपेक्षा के गहरे दर्द को उजागर करती है।

प्रेम से शुरुआत, दर्दनाक अंत

आनंद की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। उसने पत्नी के साथ शिमला और दिल्ली में हनीमून मनाया था, जिसकी झलकें उसके यूट्यूब चैनल पर अब भी मौजूद हैं। वीडियो में आनंद और उसकी पत्नी की मुस्कुराहटें और साथ बिताए खूबसूरत पल आज किसी मीठी याद की तरह नहीं, बल्कि एक अधूरे सपने की तस्वीर बन चुके हैं।

मायके जाना और संबंधों का बिखराव

शादी के चार महीने बाद, आनंद की पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। आनंद ने अपने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में बताया कि वह प्रेग्नेंट थी, लेकिन मायके वालों के दबाव में आकर गर्भपात करवा लिया गया। इस घटना ने आनंद को अंदर से तोड़ दिया।

न्याय की तलाश में टूटा आत्मबल

आनंद ने न्याय पाने की कोशिश की। वकीलों से सलाह ली, कोर्ट जाने की योजना बनाई, लेकिन हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी। वीडियो में वह कहता है,

“महिलाओं की बात कोर्ट में ज्यादा सुनी जाती है, मुझे कहीं उम्मीद नहीं दिख रही।”

उसने कहा कि उसके पास सबूत हैं, लेकिन शायद अब इंसाफ की कोई उम्मीद बाकी नहीं बची थी।

वायरल वीडियो और समाज के लिए सवाल

जो वीडियो आनंद ने मरने से पहले बनाया, वह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें उसका रोता हुआ चेहरा, टूटे हुए दिल की आवाज, और उसकी बेबसी दिल को झकझोर देती है। उसने अपनी पत्नी पर सास-ससुर से गलत व्यवहार करने के भी आरोप लगाए।

यह वीडियो सिर्फ आनंद की कहानी नहीं, बल्कि उन तमाम पुरुषों की अनकही पीड़ा का प्रतिनिधित्व करता है, जो सुनवाई की कमी, समाज की उपेक्षा, और टूटते संबंधों की वजह से घुटते रहते हैं।

एक अनसुलझा प्रश्न…

आनंद की मौत हमें एक कड़ा सवाल छोड़ गई है –

“क्या हमारा समाज पुरुषों की भावनात्मक और मानसिक पीड़ा को सुनने को तैयार है?”

जब कोई व्यक्ति सिसक-सिसक कर अपनी कहानी सुनाने की कोशिश करता है, और फिर भी उसकी बात अनसुनी रह जाती है – तो यह न केवल एक व्यक्ति की हार होती है, बल्कि पूरे समाज की संवेदनहीनता का भी प्रमाण बन जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button