ब्रेकिंग
मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका...
छत्तीसगढ़

दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

धमतरी | राजधानी रायपुर की निजी कंपनी में फील्ड ऑपरेशन सुपरवाईजर के तहत डिप्लोमा ऑफ राईडर्स इन रैपीडो-फील्ड जॉब के लिए पांच युवाओं की जरूरत है।

यह दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड में दसवीं पास युवाओं को रोजगार प्रदाय किया जाएगा।

इसमें कंपनी द्वारा हितग्राहियों को सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक काम करना होगा और इसके लिए कंपनी 14 हजार रूपये मासिक वेतन देगी। इस काम के लिए हितग्राही के पास स्वयं का दो पहिया वाहन, ड्राईविंग लायसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है।

जिले के ऐसे इच्छुक युवक जो टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे दिनांक सात अप्रैल से 10 अप्रैल तक अपने समस्त दस्तावेज के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्रथम तल, जिला पंचायत धमतरी में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button