ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

मृतक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता

दुर्ग | कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कौही तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी  मनोज कुमार साहू की विगत 10 अगस्त 2022 को नाले में बह जाने से मृत्यु हो गयी थी।

इसी प्रकार उरला तहसील भिलाई 03 जिला दुर्ग निवासी  रवि साहू की विगत 15 जुलाई 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड नंबर 37 गंजपारा तहसील व जिला दुर्ग निवासी  शेखर सोनकर की विगत 19 मार्च 2024 को करंट लग जाने से मृत्यु हो गई थी। प्लॉट न. 20 देवांशी नगर धनोरा जिला दुर्ग निवासी प्रीतबाई की विगत 17 अप्रैल 2023 को आग में जल जाने से मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. मनोज कुमार के पिता  नंदलाल साहू को, स्व. रवि साहू  के पिता  गणेश राम साहू को, स्व. शेखर सोनकर की पत्नी मती कौशिल्या बाई सोनकर को एवं स्व. प्रीतबाई की पुत्री विद्या रात्रे को 4–4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button