ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

अग्निशमन कर्मचारी की सजगता से पेट्रोल पंप पर टली तबाही

भिलाई । अहिवारा स्थित एक पेट्रोल पंप में उस समय हड़कंप मच गया जब उसके सर्वर रूम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन दल की तत्परता और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने फौरन कार्रवाई करते हुए दमकल टीमों को मौके के लिए रवाना किया। अग्निशमन दल ने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर सर्वर रूम में लगी आग को फैलने से रोका और पेट्रोल पंप सहित आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया।

SDRF टीम के वीर जवानों  अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे, कुलेश्वर सिंह, पराग भोंसले, योगेश्वर और उमाशंकर — ने एकजुट होकर टीम भावना से कार्य किया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया।

प्रशासन की मानें तो थोड़ी सी चूक से पूरा पेट्रोल पंप आग की चपेट में आ सकता था, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button