ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

दुर्ग में विवाद के चलते युवक की गैस सिलेंडर पटककर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या उसके पड़ोसी ने गैस सिलेंडर से सिर कुचलकर कर दी। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 6 सितंबर की रात लगभग 9:30 बजे का है। प्रार्थिया काजल सागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति किशन सागर को उसकी बहन वर्षा सोनी ने सूचना दी कि शंभू उर्फ राजा को भूपेंद्र सागर ने मुम्बई वेज चाइनीज दुकान में गैस सिलेंडर से सिर पर वार कर दिया है। गंभीर चोट लगने से शंभू की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 428/2025 धारा 103 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी भूपेंद्र सागर गंजपारा क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शंभू उसे अक्सर परेशान करता था। घटना वाली रात भी विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने शंभू को धक्का देकर गिरा दिया और दुकान में रखा गैस सिलेंडर उसके सिर पर पटक दिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गैस सिलेंडर और आरोपी के कपड़ों को जब्त कर लिया है। आरोपी को 8 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, उदय शंकर झा, आरक्षक प्रशांत पाटनकर, केशव कुमार, सुरेश कुमार, कमलकांत अंगुरे, थॉमसन पीटर एवं निरीक्षक केशव कोसले थाना प्रभारी मोहन नगर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

भूपेंद्र सागर (26 वर्ष), निवासी डिपरापारा, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button