ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

शिक्षक कालोनी नूतन चौक भिलाई में हुई लाखों के जेवरात चोरी के आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग | प्रार्थिया राधिका हरदेल पति विजय कुमार हरदेल उम्र 41 साल पता नूतन चौक शिक्षक कालोनी भिलाई 3 थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 29.03.2025 के सुबह 11.00 बजे से 14.04.2025 के सुबह 10.00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थिया के घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती करीबन 785000/- रूपये व उसके साथ रखे बिल को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये |

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के निर्देषन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर)  सुखनंदन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरिश पाटिल के मार्गदर्षन में तत्काल पुलिस टीम गठीत कर अज्ञात आरोपी एवं माल चोरी गये सोने चांदी के जेवरात की पतासाजी हेतु लगाया गया था।

दौरान पता साजी प्रार्थिया के देवर का लड़का अपचारी को संदेह के आधार पर पूछताछ किया जिसने सोने चांदी के जेवरात आलमारी से निकालकर चोरी कर अपने अन्य साथी अपचारी बालक को बिक्री कर रकम देने के लिए दे दिया, साथी अपचारी बालक द्वारा अपने पिता संतोष दुलानी जिसका सोने चांदी का दुकान था ले जाकर दे दिया।

सोने चांदी के जेवरात में से संतोष दुलानी ने एक सोने का बिस्किट वजनी करीबन 15 ग्राम को गिरवी रख प्राप्त राशि 140000 रू में से 130000 रू अपने बेटे को अपने दोस्त अपचारी बालक को देने के लिए दे दिया बताया। सभी का मेमोरेण्डम कथन लेकर चांदी के पूरे जेवरात कुल 740.33 ग्राम व सोने के पूरे जेवरात कुल 326.986 ग्राम बरामद कर संतोष दुलानी से जप्त किया गया। अपचारी बालक एवं अभियुक्त का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से अपचारी बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग एवं अभियुक्त संतोष दुलानी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय भिलाई 03 के समक्ष पेश किया जायेगा।

अपराध क्रमांक – 144/2025 धारा 334(2), 305(ए) बीएनएस

नाम आरोपी – संतोष कुमार दुलानी पिता स्व. सुंदर लाल दुलानी उम्र 43 वर्ष निवासी सड़क नं. 06, अग्रसेन आईटीआई के पीे कुरूद रोड कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button