ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी: कार को टक्कर मारकर युवक को दौड़ाकर किया हमला, चार नाबालिग आरोपी फरार

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पीकर हाउस के पास एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना में एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ाकर चाकू से घायल कर दिया गया। आरोपियों में चार नाबालिग लड़के शामिल हैं, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी कार से स्पीकर हाउस के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान चार नाबालिग लड़कों ने जानबूझकर उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक जब नीचे उतरा, तो चारों लड़के उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

सड़क पर दौड़ाकर किया हमला
नाबालिग आरोपियों ने युवक को सड़क पर दौड़ाया और पीठ व कंधे पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों आरोपी नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस
हमले के तुरंत बाद चारों नाबालिग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

लगातार बढ़ती घटनाएं, कानून-व्यवस्था पर सवाल
रायपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। विशेष रूप से नाबालिगों की संलिप्तता से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button