ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

भिलाई नगर | नियंत्रण कक्ष, भिलाई नगर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-उप पुलिस अधीक्षक  संजय पुंढीर, 2- उप निरीक्षक  राजकरण सिंह, 3-प्रधान आरक्षक 1240 परसराम सिन्हा, 4-प्रधान आरक्षक 624 नीलकंठ नेताम का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में  जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को  जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता

हू उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें।

जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं फल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग,  अभिषेक झा अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, सु ऋचा मिश्रा अति.पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग,  चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  राहुल बंसल, परि. भापुसे,  सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,  हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,

चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) जिला दुर्ग,  एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग,  सदानंद विंध्यराज  उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)

जिला दुर्ग  हेमप्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) जिला दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष, आईयूसीएडब्ल्यू तथा रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button