ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

64 लाख वसूली करने 16 लोगों को नोटिस – निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं तो कुर्की

रिसाली |  निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने ऐसे लोगों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है जो टैक्स की राशि जमा करने में आनाकानी कर रहे है। आयुक्त के निर्देश पर संपत्तीकर विभाग के प्रभारी ने राशि जमा करने 15 दिनों की मोहलत दी है। राशि जमा नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई करने नोटिस जारी की जाएगी।

आयुक्त के निर्देश पर जारी नोटिस में ऐसे 16 बकायादारों के नाम शामिल है जिन्होने वर्षो से निगम द्वारा निर्धारित कर को जमा करने मे रूचि नहीं दिखा रहे है। संपत्तीकर विभाग के अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में धारा 174 के तहत नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी है। 15 दिनों के भीतर कुल 6492925 रूपए निगम के खजाने में जमा करने कहा गया है।

आगे क्या
राजस्व निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जारी नोटिस में स्कूल, कालेज से लेकर नागरिक शामिल है। राशि जमा नहीं करने पर धारा 175 के तहत नोटिस दी जाएगी। इसके बाद संपत्तीकर समेत अन्य कर की वसूली के लिए कुर्की आदेश निकलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बड़े बकायादारों के नाम
सेंट थामस सीनियर स्कूल आजाद मार्केट रिसाली 1916474, डॉ.बी.आर अम्बेडकर स्टेशन मरोदा 962235, आजाद हायर सेकेण्डरी स्कूल स्टेशन मरोदा 657264, रामशंकर वर्मा मेन रोड स्टेशन मरोदा 236056, बालकृष्ण आशीष नगर रिसाली 183011, विजय यादव स्टेशन मरोदा 134708, सरस्वती सोनवानी मैत्री कुंज 108910, मोती लाल ब्रदर्श स्टेशन मरोदा

100568, जगन्नाथ यादव पटरीपार रिसाली 407524, निधि चंद्राकर तालपुरी (लोटस) 372681, सतीश दास वैष्णव मैत्रीकुंज 335986, मोतीराम बघेल हिंद नगर 184118, शकील अहमद शक्ति विहार रिसाली 131350, भारत चंद्राकर प्रगतिनगर रिसाली 117481, सुशील कुमार देशमुख वी.आई.पी. नगर 102445, आर्यव्रत अकादमी रूआबांधा 542114।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button