ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक हफ्ते में 180 आरोपी पहुंचे जेल

दुर्ग | जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला, अशांति फैलाने एवं उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर इनके विरूद्ध कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सुपेला से 13, पद्मनाभपुर से 4, दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर एवं थाना खुर्सीपार से 3-3, भिलाई नगर, छावनी से 2-2, जामुल, अण्डा, रानीतराई, अमलेश्वर, नंदिनी नगर से 1-1 आरोपियों इस प्रकार कुल 38 आरोपियों को धारदार हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते गिरफ्‌तार कर आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 27-27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।

इसी प्रकार अशांति फैलाने एवं संज्ञेय अपराध की आशंका पर 104 प्रकरणों में 142 आरोपियों जिसमें थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, छावनी 4-4, मोहन नगर से 5, पुलगांव 27, जेवरा सिरसा से 3, अंजोरा से 12, नगपुरा से 6, भिलाई नगर 9, नेवई से 12, सुपेला 6. स्मृतिनगर 3, वैशाली नगर 5, खुर्सीपार 3, जामुल 2. पुरानी भिलाई 1, कुम्हारी 2, अण्डा 1, नंदिनी नगर 7, रानीतराई से 2, अमलेश्वर से 3, उतई 16, बोरी से 5 इस प्रकार कुल 142 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही कर, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button