ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़, गुप्त प्रेयर मीटिंग से 70 लोग पकड़े गए

बिलासपुर | बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिर्री गांव में मंगलवार को धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव के एक सूने मकान में गुप्त रूप से प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि इस सभा की आड़ में लगभग 70 लोगों को आर्थिक सहायता और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था।

स्थानीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो वहां बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल पाए गए। पुलिस की मौजूदगी के बीच कई लोग घर से बाहर निकलते देखे गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित गोरेलाल टंडन और उनकी पत्नी सद्रोहा टंडन सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसके पीछे कौन लोग या संगठन सक्रिय हैं। वहीं, गांव में इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

फिलहाल मामला गंभीर जांच के अधीन है, और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button