ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

कमरे में लटका मिला जवान का शव, दंतेवाड़ा में मची सनसनी — पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान जशवीर सिंह (46 वर्ष), निवासी भवानीपुर, कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब जवान के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो साथियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर जवान को फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि जवान के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जवान के परिवार को सूचना दे दी गई है।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button