ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,पुलगांव पुलिस की कार्यवाही में 2 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में थाना पुलगांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नदी रोड हनुमान मंदिर के पास, चंदखुरी क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान गोपी खुंटेल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 127 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,06,350 रुपये बताई गई है।

मामले में दुर्ग पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री और संग्रहण में संलिप्त था। घटनास्थल से नगदी और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button