ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

जिला पुलिस व्दारा किया गया मुसाफिरों की जांच 

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आज प्रातः थाना मोहन नगर के बाम्बे आवास उरला, थाना सुपेला क्षेत्र के करबला मैदान एवं थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के हथखोज, पुरैना, बाम्बे आवास (बजरंग पारा) में रह रहे नागरिकों की जांच की गयी ।

भिलाई-3 क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में हथखोज, पुरैना, बाम्बे आवास (बजरंग पारा) में लगभग 250 व्यक्तियों की जांच की गयी, जिनमें 05 संदिग्ध पाए जाने पर इनके विरूद्ध 128 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जाकर इनके फिंगर प्रिण्ट लिए गए, 01 दुपहिया वाहन को जप्त किया गया

सुपेला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू, पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में करबला मैदान में रह रहे लगभग 300 नागरिकों की की जांच की गयी। 06 संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध 128 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जाकर, इनके फिंगर प्रिण्ट लिए गए |

मोहन नगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण श्री अभिषेक झा के नेतृत्व में बाम्बे आवास में रह रहे लगभग 600 व्यक्तियों की जांच की गयी। 03 संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। इस दौरान 05 फरार वारण्टियों एवं छिनैती के सामान के साथ 02 व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया।

मुसाफिरी जांच के तहत यहां रहने वाले लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र चेक किया गया, कास वेरिफिकेशन किया गया, संतोषजनक जवाब नहीं देने एवं किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिया जाना पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, उनका पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें। यदि किराएदार की जानकारी नहीं दी जाती है और जांच में यह पाया जाता है कि किराएदार के पास उसके प्रमाणीकरण हेतु कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं है तो किराएदार के साथ-साथ मकान मालिकों के विरूद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी |

इस कार्यवाही में 06 राजपत्रित अधिकारी, 08 थाना प्रभारी सहित लगभग 200 पुलिस बल ने टीम बनाकर कार्यवाही किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button