ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में दिखने लगा सौंदर्यकरण का असर

दुर्ग। शहर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। कुछ माह पहले तक यह स्थान अतिक्रमण और अव्यवस्था का केंद्र बना हुआ था। ठेले-खोमचे और अस्थायी कब्जों के कारण यहां रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, जिससे खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल सख्त निर्देश पर नगर निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से कब्जे हटवाए गए और जगह को पूरी तरह खाली कराया गया।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि “‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि शहर को संवारने का संकल्प है।”

उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व सख्ती के साथ चलाए गए अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया।
महापौर ने कहा कि जहां कभी अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी, आज वही स्थान सुंदर गार्डन, आकर्षक लाइटिंग और स्वच्छ वातावरण के साथ शहर की नई पहचान बन चुका है।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि शहर की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं,अतिक्रमण से आकर्षण तक: इंदिरा मार्केट कपड़ा लाइन का बदला स्वरूप बड़ी मुश्किलों के बावजूद नगर निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर इतिहास रचा, महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में सौंदर्यकरण का दिखाने लगा है असर

‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ के तहत बना आकर्षक गार्डन
खाली कराई गई भूमि को यूं ही नहीं छोड़ा गया। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मेगा ग्रुप एजेंसी के संचालक मनीष परख ने ‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान से प्रेरित होकर यहां एक सुंदर गार्डन विकसित कराया।गार्डन में हरियाली के साथ-साथ आम नागरिकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थान अब विश्राम स्थल के रूप में भी विकसित हो रहा है।

एलईडी लाइटिंग से निखरी सौंदर्य की नई पहचान
स्थल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आकर्षक एलईडी लाइटिंग लगाई गई है। शाम ढलते ही यह क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठता है और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।रात के समय यह स्थान अब सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आता है, जो शहर की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।

जल्द पूरा होगा शेष सौंदर्यीकरण कार्य
संचालक मनीष पारख ने बताया कि लाइटिंग एवं कुछ सौंदर्यीकरण कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

जहां कभी अव्यवस्था और जाम की स्थिति रहती थी, वहीं अब हरियाली, रोशनी और स्वच्छता का संदेश देता यह स्थल शहर के सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button