ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

स्वच्छ भारत मिशन में अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर जोर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिये हुई कार्यशाला:तैयारियों में जुटी निगम

दुर्ग |  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पर केन्द्रित करते कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर में कार्यशाला आयोजित की गई।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की फील्ड की तैयारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन में आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों एवं उनके क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों स्वच्छता कर्मियों ने आपसी अनुभव को साझा किये।

इन कार्यशालाओं के माध्यम से विभागीय अमले को क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, जल प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दी गई।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की फील्ड की तैयारियों हेतु वार्ड सुपरवाइजरों का होगा वार्डों पर पूरा नियंत्रण।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की फील्ड में तैयारियों हेतु मोतीलाल वोरा सभागार में कार्यशाला का आयोजन में आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा सर्वेक्षण के समस्त मापदंडों जैसे डोर टू डोर कलेक्शन, स्त्रोत पृथकीकरण, रोड सफाई, जी.वी.पी. विलोपन, बैकलेन सफाई आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा समस्त स्वच्छता निरीक्षक/सफाई दरोगा, वार्ड सुपरवाइजर एवं एस.एल.आर.एम. सेंटर सुपरवाइजर उपस्थित रहे। स्वच्छ भारत मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिये जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छता कार्यक्रम को जन-आंदोलन का रूप दिया जाये। इसमें महिला-पुरूषों, युवाओं, छात्र-छात्राओं की जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button