ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

अपहरण कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार – खुर्सीपार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई। थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को खुर्सीपार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रजीत उर्फ टकली, हरू उर्फ हर्ष सिंह, और गोली उर्फ ओमकार सिंह शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरीश कुमार सोनी उर्फ विक्की सोनी, उम्र 33 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, छावनी ने 25 मई 2025 को थाना खुर्सीपार में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दिनांक 21 मई 2025 को उन्हें अशरफी मस्जिद के पास, जॉन 3 टकली के घर के सामने स्थित निर्माणाधीन मकान से जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण किया गया और बाद में मारपीट की गई।

 एफआईआर और जांच:

शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 100/2025 के तहत धारा 140(4), 127(2), BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी:

  • इंद्रजीत उर्फ टकली पिता चरणजीत सिंह (उम्र 25 वर्ष)
  • पता: कैनाल रोड, भगत सिंह चौक के सामने, खुर्सीपार
  • हरू उर्फ हर्ष सिंह पिता अवतार सिंह (उम्र 23 वर्ष)
  • पता: न्यू खुर्सीपार, सिंधी कॉलोनी, जिला दुर्ग
  • गोली उर्फ ओमकार सिंह पिता अवतार सिंह (उम्र 22 वर्ष)
  • पता: जॉन-2, सड़क-1, क्वार्टर नं. 89, सुभाष मार्केट, थाना खुर्सीपार

तीनों आरोपियों को पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल करने के पश्चात 19 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का योगदान:

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक वंदिता पनिकर (थाना प्रभारी खुर्सीपार) के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल,प्रधान आरक्षक बल्लूराम सापहा,आरक्षक आनंद तिवारी, चुमुक सिन्हा व शैलेश यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button