ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

मैग्नेटो द मॉल में सावन का रंगारंग जश्न, नई उमंग वेलफेयर फाउंडेशन संस्था ने कराया ‘सावन उत्सव एवं टैलेंट शो’

रायपुर। रायपुर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन मैग्नेटो द मॉल में रविवार को नई उमंग वेलफेयर फाउंडेशन संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “सावन उत्सव एवं टैलेंट शो” ने सावन की फुहारों के बीच संस्कृति और कला का अनूठा रंग बिखेरा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, सजीव प्रस्तुतियों और उत्साह से भरे प्रतिभागियों मंच को जीवंत कर दिया।

 

कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार, फैशन शो, ब्राइडल, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता जैसे कई आकर्षक आयोजन हुए, जिनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं की झलक:
• सोलह श्रृंगार: मानसी साहू (विजेता), सोनाक्षी साहू (उपविजेता)
• फैशन शो: किड्स – मिनाक्षी, महिला – गीता‍ंजली सेन (विजेता), निशा साहू (उपविजेता), पुरुष – धनश्वर साहू (विजेता), आयुष कांगें (उपविजेता)
• ब्राइडल प्रतियोगिता: चेतना यादव (विजेता), नोमेश्वरी साहू (उपविजेता)
• मेहंदी: आसमिन परवीन (विजेता), उपासना साहू (प्रथम उपविजेता), तनु (द्वितीय उपविजेता)
• नृत्य: गीता‍ंजली धारी (विजेता)


कार्यक्रम का कुशल संचालन अंजु लता साहू (अंजू मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी, रायपुर) और सुशीला ठाकुर (शगुन ब्यूटी पार्लर एवं एकेडमी, अभनपुर) ने किया।

विशेष अतिथि – छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अभिनेता रियाज़ खान, गायक पंडित विवेक शर्मा, प्रमोटर विकास यादव, कोरियोग्राफर दीपक बंजारे, आर्यन, राजा, गायत्री मानिकपुरी, कविता गुप्ता, त्रिवेणी रवि, लीना उज्जवल, सीमा, उगेश्वरी और वर्षा थापा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button