ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर ने ली समिति के सदस्यों के साथ कर्मशाला विभाग,विधुत विभाग की बैठक

दुर्ग/ नगर पालिक निगम,महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में विधुत विभाग/यंत्रिकी विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर ने ली समिति के सदस्य और अधिकारी के साथ एमआईसी कक्ष में ली बैठक में उन्होंने कहा कि शहर में मच्छरों से निजात पाने प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग मशीन सप्ताह में दो बार हो इसके लिए मशीन और दवाई एवम अन्य जो भी आवश्यकता के लिए भी प्रस्ताव आया।

निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्व में नए वाहनो का खरीदी किया गया है, जिसके उपरांत वाहनो के संचालन हेतु नए चालक व हेल्पर रखे जाने के संबंध में समिति में प्रस्ताव रखा गया,उन्होंने ये भी कहा कि कर्मशाला विभाग में वाहनो के रखरखाव के लिए टिन शेड निर्माण किये जाने एवम कर्मशाला विभाग के समस्त वाहनो के साफ सफाई के लिए वाशिंग लाईन (सर्विस सेंटर) निर्माण करने हेतु प्रस्ताव भी रखे।

नगर पालिक निगम, दुर्ग में 03 नग रिफ्यूज कम्पैक्टर वाहन क्रय किया गया, जिसके लिए रैम्प बनाए जाने की व्यवस्था किया जाना है, जिसमें टाटा एस का कचरा सीधा कम्पेक्टर के अंदर जा सके.विधुत विभाग में 04 नग टाटा एस० वाहनो की आवश्यकता है। सहायक अभियंता के लिए विभागीय कार्य हेतु 01 नग वाहन की आवश्यकता है।विधुत विभाग में नया लाईट क्रय करने हेतु ।

विद्युत विभाग संबंधित कार्य के लिए प्लेसमेंट या ठेके के कर्मचारी रखे जाने की प्रस्तावित किये है।बैठक के दौरान समिति के सदस्य जीतेन्द्र ताम्रकार,युवराज कुंजाम, रंजीता पाटिल, मनीषा सोनी, रेखा बजार,प्रकाश गीते, ममता ओमप्रकाश सेन, रेशमा सोनकर,जीतू महोबिया, प्रतिभा सुरेश गुप्ता सहित कार्यपालन अभियंता,आरके जैन,नोडल अधिकारी सुरेश केवलानी,सहायक नोडल अधिकारी अभ्युदय मिश्रा विद्युत विभाग,विद्युत यांत्रिकी, अग्निशमन एवं कर्मशाला विभाग के सचिव शोएब अहमद उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button