ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

कमिश्नर ने मठ पारा में सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर जताई नाराजगी,ठेका निरस्त करने के दिए निर्देश

दुर्ग।आज नगर पालिक निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने नगर निगम वार्ड नम्बर 3 के क्षेत्र के तहत मठ पारा सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन पार्षद नरेंद्र बंजारे,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में किया।कमिश्नर ने सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त न करते हुए शौचालय को निरस्त करने के लिए मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

कमिश्नर ने इसी प्रकार शहर क्षेत्र अंतर्गत सभी सुलभ शौचालय में सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाये रखा जाना सतत मॉनिटरिंग कर सभी सुलभ शौचालयों में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि आमजनों को जीवन में स्वस्थ परिवेश स्वच्छ वातावरण के मध्य निरन्तर प्राप्त हो सके।कमिश्रर ने पर सफाई अभियान का निरीक्षण निगम अधिकारियों के संग किया गया।

कमिश्रर ने सुबह निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 3 मठ पारा कब्बडी मैदान एवं टप्पा तालाब के करीब दोनो सुलभ शौचालय ठेका को निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही टप्पा तालाब की नियमित सफाई करने की बात कही।निरीक्षण के दौरान चंडी मंदिर के पास का अतिक्रमण को व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।

इस दौरान कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा आम नागरिक से अपील कर कहा कि डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाली स्वच्छता दीदियों को दे। कचरा सुबह निगम की गाड़ी को घर व दुकानों का कचरा दे,

कचरा बाहर सड़क एवं नालियों में न फेंके।इसके बाद कमिश्नर द्वारा किराना दुकान पहुँचे, जहाँ उन्होंने किराना दुकान के संचालक से गुमास्ता लाइसेंस मंगाकर गुमास्ता चेक किया गया।उन्होंने दुकानदार से कहा दुकान के आस पास स्वच्छ रखें गंदगी न फैलाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button