ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उत्तर और दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मौसम का सर्वाधिक प्रभाव पड़ सकता है। यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट:

तेज आंधी और बारिश (40-60 किमी/घंटा):
नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

हल्की से मध्यम बारिश और बिजली (30-40 किमी/घंटा):
बीजापुर, बस्तर, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली सहित अन्य जिले।

जनता से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों, बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और खेतों या खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button