ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़रायपुर

अलग-अलग कार्रवाई में 400 बोरी धान जब्त

बलौदाबाजार :  धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बलौदाबाजार जिले में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम ने बिचौलिए द्वारा अवैधानिक तरीके से धान खपाने की नीयत से रखे गए 233 बोरी अवैध धान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि विकासखंड पलारी के ग्राम साराडीह में नीलेश ट्रेडर्स दुकान के सामने दूसरे खाते के जरिए धान खपाने की नीयत से धान रखा गया है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 233 बोरी धान को जब्त किया गया।

इसी प्रकार तहसील लवन अंतर्गत राजस्व एवं मंडी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम डमरू में फुटकर व्यापारी संजय साहू से 55 बोरी, गिरीश साहू से 26 बोरी तथा हनी जायसवाल से 30 बोरी धान जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कोलियारी में हेमिन मंडावी की किराना दुकान से 55 कट्टा धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button