ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
दुर्ग

दुर्ग में बाल संस्कार प्रशिक्षण कार्यशाला में महापौर अलका बाघमार की सहभागिता

दुर्ग। कल होटल वाणी, दुर्ग में गीता परिवार, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार प्रशिक्षण कार्यशाला में दुर्ग की महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर महापौर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों में संस्कारों की नींव मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक प्रेरणादायक प्रयास है।

महापौर अलका बाघमार ने गीता परिवार को इस सराहनीय आयोजन के लिए दिल से धन्यवाद और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ी को एक उज्जवल समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यशाला के दौरान बच्चों को संस्कार, नैतिक शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों के बारे में जानकारी दी गई, जो उनके समग्र विकास में मददगार साबित होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button