ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
रायपुर

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी छुट्टियों का ऐलान, 25 अप्रैल से 15 जून तक रहेंगे बंद

रायपुर | प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह फैसला शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी स्कूलों पर लागू होगा। विभाग का कहना है कि तेज गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है।

हालांकि, इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा। शिक्षकों को पूर्व निर्धारित विभागीय आदेशों के अनुसार कार्य करना होगा। आदेश की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

गौरतलब है कि अप्रैल माह में ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस निर्णय से छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button