धारदार चाकू से लोगों को धमकाने वाला आरोपी सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़ा

दुर्ग। सुपेला पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू से लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम हरजित सिंह है, जो प्रगति नगर कैंप-01, थाना छावनी, जिला दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
चूड़ी लाइन सुपेला क्षेत्र में एक युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरजित सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।
आदतन अपराधी
पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस बार उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 974/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।














