ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
भिलाई

चेक बाउंस: पति-पत्नी को 6-6 माह की सजा, जानें क्या हैं पूरा मामला

भिलाई। चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने पति-पत्नी को दोषी करार दिया है। दंपती ने बैंक से लोन लिया था। राशि लौटाने के लिए दिए दोनों के चेक बाउंस हो गए। इस पर बैंक ने दोनों के खिलाफ कोर्ट चेक बाउंस का प्रकरण दर्ज करा दिया। इस पर कोर्ट ने दोनों को 6-6 माह कारावास की सजा सुनाई है।

पैरवी करने वाले अधिवक्ता मो. शफीक खान ने बताया कि आरोपी दीनदयाल चंद्राकर और उसकी पत्नी सरोजनी चंद्राकर ने वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुरुद शाखा से लोन लिया। ऋण भुगतान के लिए दीनदयाल चंद्राकर बैंक को 19 लाख 16 हजार 815 रुपए का चेक दिया था। इसी तरह उसकी पत्नी ने बैंक से लिए लोन की रकम वापस करने के लिए 7.80 लाख रुपए का चेक दिया था।

दोनों के खाते में पैसे नहीं होने से चेक बाउंस हो गए। इस पर बैंक ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में चेक का परिवाद दायर कर दिया। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्वेता पटेल की कोर्ट ने आरोपी दीनदयाल चंद्राकर को 6 माह साधारण कारावास और 7.50 लाख रुपए प्रतिकार राशि से दंडित किया है। इसी तरह दूसरे मामले में आरोपी सरोजिनी चंद्राकर को भी 6 माह कारावास और 7.80 लाख रुपए की प्रतिकार राशि से दंडित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button