ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

-वार्डों की साफ- सफाई के अलावा चौक चौराहा,गार्डन एवं सार्वजनिक स्थानों के साफ-सफाई भी बेहद महत्वपूर्ण है:कमिश्नर

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर शहर की सफाई को लेकर लगातार कमिश्नर सुमित अग्रवाल काफी सख्त नजर आए।

उन्होंने स्वच्छता दीदीयों सहित स्वच्छता कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए।

इसमें कोताही बर्दाश्त बिल्कुल भी नहीं की जाएगी। इसके लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल रोजना स्वयं सुबह से विभिन्न वार्डों में पहुंचकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं।

बुधवार को सुबह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड- गंज पारा क्षेत्र सहित पुलगांव रोड सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया साथ ही साथ सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद, राहुल सहित टीम अमला मौजूद रहें।

वार्डों में साफ-सफाई को लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है।नगर निगम को स्वच्छता व साफ- सफाई के लिए कई राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड भी मिल चुका है। इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए नगर के कमिश्नर सहित अधिकारी/कर्मचारी काफी एहतियात बरत रहे हैं।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग टीम नगर निगम द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।अधिकारियों को स्वच्छता को लेकर दिशा निर्देश जारी किया।

वार्डों की साफ- सफाई के अलावा चौक चौराहा, गार्डन एवं सार्वजनिक स्थानों के साफ-सफाई भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छता के लिए कोताही न बरतें।

साथ ही साथ निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लगातार फील्ड में जाकर मानिटरिंग भी करते  रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button