ब्रेकिंग
धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाला फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी के अन्य मामलों का भी ... कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ...
छत्तीसगढ़भिलाई

इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालयों का सभापति श्याम शर्मा एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया निरीक्षण

दुर्ग : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा मार्केट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में निगम सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर निरीक्षण किया। इस दौरान ज्ञानेश्वर ताम्रकर, गुलशन साहू, मनीष कोठारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उपअभियंता पंकज साहू सहित अधिकारियों ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में स्थित विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की स्थिति का जायजा लिया।

सभापति श्याम शर्मा ने जर्जर एवं खराब स्थिति वाले सार्वजनिक मूत्रालयों को चिन्हांकित कर उनके जीर्णोद्धार तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को बेहतर और स्वच्छ सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।

व्यापारियों ने बताई समस्याएं, जल्द समाधान का मिला आश्वासन,इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से संवाद कर मौके पर सुनी गई समस्याएं
निरीक्षण के दौरान इंदिरा मार्केट के व्यापारी नितेश पटेल, जयंत ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। व्यापारियों ने क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालयों की जर्जर स्थिति, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं से सभापति एवं निगम अधिकारियों को अवगत कराया।

सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जर्जर सार्वजनिक मूत्रालयों के सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य को जल्द कराया जाएगा, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सार्वजनिक शौचालयों की रोजाना होगी सफाई स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,सभापति श्याम शर्मा ने निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों को क्षेत्र के सभी सार्वजनिक एवं सुलभ शौचालयों की रोजाना नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। शौचालयों में साफ-सफाई, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि आम नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में नगर निगम दुर्ग शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।जन संपर्क/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button