ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू

दुर्ग | जिले में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप सुसंगत ढंग से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी चल रही है।

जिले के पंजीकृत 1,14,777 किसानों में से अब तक 47,523 किसानों से 2,17,901.68 में. टन खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गई है। 2,954 में. टन  धान का उठाव किया जा चुका है।

जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों जहां धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 19,454 में. टन धान के उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है।

साथ ही परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज नगपुरा, भेड़सर, ओटेबंद, तेलीगुंडरा उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां लगी है। इसी प्रकार कस्टम मिलरों को 16,240 में. टन का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 14 उपार्जन केन्द्रों से 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button